{"_id":"5a9eea664f1c1bbb218b6760","slug":"152036436713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के लिए आज दाखिल होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के लिए आज दाखिल होगा नामांकन
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौैनपुर। जिले के तीन विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए सात मार्च को नामांकन किया जाएगा। सिकरारा, बक्शा और खुटहन विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए उप चुनाव होना है। संबंधित ब्लाकों में नौ मार्च को मतदान और उसी दिन मतों की गिनती के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
सपा ने तीनों विकास खंडों में प्रत्याशी उतार दिए हैं। नामांकन के एक दिन पहले मंगलवार को भाजपा ने दो विकास खंडों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। भाजपा को सिकरारा में अभी तक कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। खुटहन से प्रतापगढ़ के सांसद हरिबंश सिंह की पुत्र बधू नीलम सिंह को और बक्शा से सजल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने खुटहन से पूर्व ब्लाक प्रमुख सरयू देई यादव, बक्शा से प्रबुद्ध दुबे और सिकरारा से विनय यादव को प्रत्याशी बनाया है। बक्शा से पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव और धनंजय तिवारी ने भी मंगलवार को पर्चा लिया है। सपा नेताओं के मुताबिक घोषित प्रत्याशी प्रबुद्ध दुबे का पर्चा वैध हो गया तो रंजीत नामांकन वापस ले लेंगे। यही बात धनंजय तिवारी के लिए भी कही जा रही है। वह भाजपा प्रत्याशी सजल सिंह का पर्चा सही सलामत होने पर अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
सपा में बगावत के आसार
जौनपुर। सिकरारा में समाजवादी पार्टी में बगावत के कयास लगाए जा रहे हैं। सपा से घोषित प्रत्याशी विनय यादव के अलावा मंगलवार को सपा नेता समरनाथ यादव और उनकी पुत्र बधू डिंपल यादव के नाम से पर्चा खरीदा गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख समर नाथ यादव ने पर्चा खरीद कर हलचल तेज कर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी विनय यादव के सामने समरनाथ यादव या तो उनकी पुत्रबधू डिंपल चुनाव लड़ेंगी। सिकरारा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव ने ही अगुवाई की थी। माना जा रहा था कि सपा उन्हें ही उम्मीदवार बनाएगी। उनकी उम्मीदवारी से सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कहना है कि ये सपा ने विनय यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा कोई लड़ता है तो पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।