{"_id":"5a9eea644f1c1b013e8b58eb","slug":"15203643666-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच अधिकारी के सामने भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच अधिकारी के सामने भिड़े दो पक्ष
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। सिरकोनी विकास खंड के सादात मसौदा गांव में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे अधिकारी के सामने ही प्रधान समर्थक व विरोधी भिड़ गए। इसके चलते जांच अधिकारी को बिना जांच किए ही वापस लौट गए। आरोप है कि बिना काम कराए ही धन का भुगतान करा लिया गया है।
गांव की प्रधान आसमा निजामुद्दीन के विरुद्ध गांव के अब्दुल रहीम उर्फ कल्लू प्रधान, वंशराज चौधरी पूर्व प्रधान, दिनेश सेठ, मसलाउद्दीन, मुन्नान अंसारी आदि ने प्रधान पर विकास कार्यों में घपले का आरोप लगाया था। 16 जनवरी को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि खड़ंजा मरम्मत नहीं करने के बावजूद लाखों रुपये का भुगतान कर लिया। बिना मरम्मत कराए ही नाली मरम्मत का पैसा निकाल लिया गया। शौचालय बनवाने में अनियमितता के साथ ही गांव में आई 23 सोलर लाइट में छह अपने घर लगवा लिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव सिंह को मामले की जांच के लिए नामित किया था। मंगलवार को वह गांव में जाकर जांच कर रहे थे। तभी दोनों पक्षों में जमकर हंगामा माचना शुरू कर दिया। जिस पर जिला सेवा योजना अधिकारी वापस चले गए।