फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
महराजगंज। शारदा सहायक खंड 36 नहर के अटरा गांव के पास कट जाने से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। परेशान किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नहर विभाग को सूचित किया। उसके बाद पानी बंद करके मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात अचानक नहर की पटरी कट गई। ऐसे में अटरा गेट से मयनंदीपुर पुलिया तक की सारी गेहूं की फसल पानी में डूब गई। पानी बक्शा, लोहिन्दा मार्ग के ऊपर से होकर बहने लगा। ऐसे में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर विभाग को घटना से अवगत कराया। नहर विभाग ने पानी बंद करके मरम्मत का कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता अवधेश यादव का कहना है आज नहर की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद फिर पानी चालू किया जाएगा। पटरी की मरम्मत करा कर इसी फिर से चालू कर दिया जायेगा। नहर कटने से शशिकांत तिवारी, अनिल सिंह, अरुण तिवारी, अवध नारायण सिंह, पंकज सिंह, जगदीश तिवारी, शेख अब्दुल्ला,मुन्नीलाल विन्द, गणेश तिवारी,जगदीश,हृदय नारायण आदि किसानों की लगभग सैकड़ों एकड़ फसल पानी से डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed