{"_id":"5a9ee97a4f1c1bef7b8baf6b","slug":"152036413110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमतेश्वर महोदव का हुआ भव्य वार्षिक श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमतेश्वर महोदव का हुआ भव्य वार्षिक श्रृंगार
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। गोमती नदी पर शाही पुल गोपी घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर का भव्य वार्षिक श्रृंगार महोत्सव व माता पार्वती, नंदी महाराज का स्थापना दिवस मनाया गया। मंगलवार को सुबह से ही गोमतेश्वर महादेव का श्रृंगार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आचार्यो ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का श्रृंगार कराया। बाबा को फूल, माला, मिष्ठान, भांग, धतूर आदि चढ़ाया गया। साथ ही महामृत्युंजय जाप भी हुआ। इसके बाद बाबा की भचव्य आरती हुई। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महादेव के श्रृंगार के बाद शाम 5 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों भक्त भंडारे में उपस्थित होकर बाबा का महाप्रसाद ग्रहण किए। आयोजक पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष शिवा कुमार वर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर पुजारी छोटे लाल, बाल किशन वर्मा, विनोद कुमार, ज्योति वर्मा, पारो देवी, उमेश चन्द्र, सूरज निषाद, डा. कमलेश, बल्लम निषाद, डा. रमेश, पवन सेठ, हिमांशु, युवराज, पशुपति, गुड्डू, राधेश्याम, संतोष गुप्ता ने सहयोग किया।
गंगा सभी पापों का नाश करने वाली: साध्वी सुषमा
बदलापुर/ घनश्यामपुर। साध्वी सुषमा ने कहा कि मां गंगा समस्त पापों का नाश करने वाली हैं। इनके दर्शन मात्र से पाप का नाश हो जाता है। मंगलवार को क्षेत्र के संत भंगण दास कुटी बरौली में चल रही मानस कथा के पहले दिन उन्होंने गंगा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि जब भगीरथ के सभी पूर्वज कपिल मुनि के श्राप से जलकर राख हो गए तो भगीरथ के अथक प्रयास से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ। उनके दर्शन मात्र से सभी के पाप धुल जाते है। उन्होंने कहा की प्रभु का अवतार लेने का प्रमुख कारण भक्तों पर दया करना है। जिससे उनके भक्तों को भव सागर से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा की दयालु प्रभु के लिए भक्तों का हित सर्वोपरि है। इस अवसर पर विजय शर्मा, श्यामसुंदर सिंह, शिवशंकर निगम, रामजीत पांडेय, संदीप यादव आदि उपस्थित रहे। कुटी महंथ केशव दास ने आगंतुकों का स्वागत किया।