{"_id":"5a9ee8914f1c1be13b8b66f6","slug":"15203638991-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में हो रहा खेल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में हो रहा खेल!
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव से की गई है। सचिव ने शिकायत की जांच कराने की बात कही है।
शासन का निर्देश है कि शिक्षण कार्य बाधित न हो। ऐसे में अधिकतम 11 माह या आयोग से नियुक्ति होने तक के लिए शिक्षकों की तैनाती विधिक प्रक्रिया के तहत की जाए। 10 माह में इसी नियम के तहत 70 से 80 नियुक्तियां कर दी गई हैं। इन नियुक्तियों को अनियमित बताते हुए शिकायत में इसमें स्कूल प्रबंधन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों की मिलीभगत की बात की गयी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा सचिव संध्या तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किस आधार पर ऐसा किया जा रहा है इसकी जांच कराने के लिए डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा को वह बोलेंगी।