{"_id":"5a9ee8824f1c1b82408b5922","slug":"15203638831443-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 43 छात्र अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 43 छात्र अनुपस्थित
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं हिंदी की परीक्षा में मंगलवार को 43 छात्र अनुपस्थित रहे। छह केद्रों पर परीक्षा के लिए 4447 छात्र पंजीकृत थे। राधिका बाल विद्या मंदिर केंद्र पर 11 और डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी केंद्र पर 14 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल की परीक्षा में 43 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह की पाली में 10.30 से 1.30 बजे तक कराई गई। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी केंद्र पर 956 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिसमें से 14 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर 798 में से छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। मां दुर्गा जी विद्यालय केंद्र पर 809 में से तीन, राधिका बाल विद्या मंदिर केद्र पर 757 में से 11 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल केंद्र पर 588 में से पांच और उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री विद्यालय केंद्र पर 539 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 4 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा की जिला कोआर्डिनेटर डा. रुचि शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।