फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुमार विश्वास ने बैंकिंग व्यवस्था को बताया लचर

कुमार विश्वास ने बैंकिंग व्यवस्था को बताया लचर

Wed, 28 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने बैंकिंग व्यवस्था को बताया लचर

विज्ञापन
जौनपुर /केराकत। कवि कुमार विश्वास ने छात्रों को कविताएं सुनाईं और विद्यालय प्रबंधन से कहा कि वे बच्चों को फिल्मी गीतों पर नृत्य करना सिखाने के बजाय उनमें सांस्कृतिक संस्कार का विकास करें। वह मंगलवार को कुसरना स्थित पार्वती पब्लिक स्कूल का 10 वां वार्षिकोत्सव समारोह बोल रहे थे। विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा कि छात्रों को लोकगीत, शास्त्रीय संगीत और नृत्य सिखाया जाना चाहिए। भगवान राम और रानी लक्ष्मीबाई की कहानी सुनाते हुए कहा कि माता-पिता को लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि वे भी अवनी चतुर्वेदी, कल्पना चावला बन सकती हैं। भारतीय संस्कृति के साथ जीने की सलाह देते हुए कहा कि हिंदी और भोजपुरी में बात करें क्योंकि भाषा का बीज बचेगा तो संस्कृति का पेड़ भी पनपेगा। तंज कसते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री को शुभकामना दी तो वह प्रधानमंत्री बन गया। छात्रों के अनुरोध पर उन्होेंने ‘कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है’ सुनाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। स्कूल के चेयरमैन संजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संतोष तिवारी ने किया। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह, हाईकोर्ट के अधिवक्ता आरपी पाण्डेय, एसडीएम मंगलेश दूबे, सीओ अवधेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, आनंद दूबे, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता आरपी पांडेय ने की।

आप के गतिविधियों की जानकारी नहींऱ्-कुमार विश्वास
केराकत (जौनपुर)। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी गतिविधियों के बारे में कुछ नहीं जानते। दिल्ली की आप सरकार जनता के वादों पर कितना खरा उतरी के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

देश की बैंकिंग व्यवस्था को लचर बताते हुए कहा कि वह जैसी कांग्रेस के शासन काल में थी वैसी ही आज भी है। बैंक और सरकार की स्थिति यह है कि किसान का कर्ज वसूलने के लिए उसके घर पर जाकर बैठ जाते हैं लेकिन पूंजीपतियों का कुछ नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उसी समय ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए थी कि कोई कर्ज लेकर विदेश न भागे जब विजय माल्या देश का पैसा लेकर भाग गया था। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, आनंद दूबे, अधिवक्ता आरपी पांडेय आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed