{"_id":"5a9307594f1c1bef7b8b97f0","slug":"15195853357-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्रीपूर्ण मैच में जेसीएफ बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्रीपूर्ण मैच में जेसीएफ बना चैंपियन
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विजेता को पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैत्रीपूर्ण टी-20 मैच में जेसीएफ ने विक्टर वारियर्स को 6 विकेट से हराकर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
जेसीएफ के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विक्टर वैरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। विक्टर की तरफ से बल्लेबाजी में अभय 37 रन, अखिलेश 31 रन और वेद प्रकाश वेदी ने 14 रन का योगदान दिया। जेसीएफ की ओर से गेंदबाजी में वेद प्रकाश ने तीन, विवेक ने दो, अनंजय तथा नीरज ने एक-एक विकेट लिए। जेसीएफ की टीम ने 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए। जुबेर ने 54 रन का योगदान किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जुबेर अहमद को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संजय यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदिल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जुबेर को दिया गया। अंपायर भानु शर्मा व अंकुर सिंह तथा स्कोरर पंकज निषाद व मयंक सिंह रहे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र प्रधान, संतोष सहाय, डा. राजेश, विवेक यादव, शैलेंद्र सिंह बागी, अभिताब सिंह, संजय यादव, अमित मिश्रा, रजनीश द्विवेदी, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।