फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत

तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत

Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत

विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के नवरंगी देवी सालिकराम जूनियर हाईस्कूल सराययूसूफ में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती बंदना, स्वागत गीत से हुई।बच्चों ने एकल गीत, समूह गीत, दहेज नाटक,भक्ति गीत आदि प्रस्तुत कर लोंगो का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि लालबहादुर यादव जिलाध्यक्ष सपा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही देश को सही दिशा व दशा दे सकता है। विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा विद्यालय में छात्रों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी मिलता है। विशिष्ट अतिथि पंधारीलाल यादव ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है। इनके कंधे पर देश और समाज की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक राम अभिलाष पाल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. पंकज गुप्ता न्यूरो सर्जन, डाँ. हरिलोकेश यादव डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अवधनाथ पाल, अजय सिंह, राकेश जायसवाल, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे। स्कूल के संचालक ज्ञानेन्द्र नारायण पाल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्षता सूर्यबली यादव प्रधान ने की। संचालन हरिनाथ यादव ने किया।

पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने एपेक्स एकेडमी सुजानगंज में वार्षिकोत्सव में कहा कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा अवश्य देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अजय सिंह कहा कि बच्चों की शिक्षा पर न सिर्फ अध्यापक बल्कि अभिभावक भी ध्यान दे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहित कर दिया। बच्चों ने गीत और एकांकी के माध्यम से स्वच्छता अभियान, दहेज प्रथा, अशिक्षा, बाल विवाह आदि पर प्रकाश डाला। अर्धवार्षिक परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश तिवारी तथा संचालन विनय सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक महादेव मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया। विद्यालय के प्रबंधक विवेक मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव त्रिपाठी, मातादीन यादव, ज्योति मौर्य, मोहित शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रैली को विनय कुमार सिंह प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों शिविर के शिविरार्थी हाथों में पट्टियां लिए हुए थे। जिस पर ऽशिक्षा स्वतंत्रता के स्वर्ग के द्वार की कुंजी हैबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारीऽ आदि स्लोगन लिखे हुए थे। इस प्रकार के अनेक संदेश देते हुए शिविरार्थी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड एवं पुरानी बाजार होते हुए शिविर परिसर में वापस आए। रैली का संचालन स्काउट गाईड प्रभारी डा. अजय कुमार तिवारी एवं ट्रेनर राधेश्याम विश्वकर्मा तथा फूल कुमार कर रहे थे। राष्ट्रीय सेवा योजना का संचालन कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण मिश्र एवं डा. विजय पाण्डेय ने किया। रैली में विभागाध्यक्ष मुकेश पाठक,चंद्रवीर सिंह, अखिलेश मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, डा. श्यामजीत पाण्डेय, विकास पाण्डेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed