{"_id":"5a9307514f1c1b5e6e8b76e3","slug":"15195853268-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बूझकर जोखिम में डाल रहे अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बूझकर जोखिम में डाल रहे अपनी जान
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जोखिम में जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बाइक चला रहे अधिकतर लोग सड़क पर बिना हेलमेट ही दिखाई दे रहे हैं। जबकि ट्रैफिक पुलिस लोगों को हेलमेट पहनकर सड़क पर बाइक चलाने के लिए पर्चे बांट रही है लेकिन इससे लोगों की आदत में सुधार नहीं हो रहा है.
ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना लोग पूरा परिवार लेकर बिना हेलमेट बाइक से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तीन नहीं चार-चार लोगों को बैठाकर चलना एक फैशन बन गया है। पुलिस वाले भी कहीं किसी से कम नहीं है। उन्हें भी नियमों का ख्याल नहीं है। यही कारण है कि लोग भी कोई नियम कानून नहीं मान रहे है। देखा जाए तो चंद रूपयों की वजह से लोग लालच में हेलमेट नहीं खरीदकर पहनते है। यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि अमर उजाला के अभियान के बाद यातायात नियमों को लेकर पंपलेट तैयार कराकर लोगों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल कालेजों में अभियान चलाकर जागरूकता चलाया जाएगा। जिसमें छात्रों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। रविवार को कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, वाजिदपुर तिराहा, सदभावना पुल, लाइन बाजार इलाके में ऐसे लोग देखें गए जहां किसी बाइक पर तीन तो किसी पर चार- चार लोगों को बैठाकर बाइक चला रहे थे।