फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक माह में टूट गई मछलीशहर-जंघई सडक

एक माह में टूट गई मछलीशहर-जंघई सडक

Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक माह में टूट गई मछलीशहर-जंघई सडक
विज्ञापन

मीरगंज। एक वर्ष पूर्व बनी मछलीशहर-जंघई सडक ओवरलोड वाहनों के आवागमन से एक माह के अंदर ही टूट गई। सडक पर कई बड़े गड्ढे बन गए है। जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग ने ठेकेदार को मरमम्त कराने का निर्देश दे दिया। जबकी ठेकेदार का कहना है क्षमता से अधिक वाले वाहनों के गुजरने से सडक दो तीन जगह टुटी है। जिसे मार्च तक ठीक करा दिया जाएगा।

ओवर लोड वाहनों के आवागमन से बने गड्ढे एक साल पहले मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर के प्रयास से मछलीशहर-जंघई सडक का निर्माण सात करोड सरसठ लाख की लागत से कराया गया था। साल भर लगभग सब ठीक ठाक रहा। एक माह पहले फुलपुर के पास ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण इलाहाबाद से जौनपुर जाने वाले बाहनों को इसी रास्ते से डायवर्ट कर दिया गया। जिसके कारण लगभग तीस टन वजन के वाहन सडक पर दौडने लगे। जबकी सडक की छमता दस टन लोड सहने की है। सडक की चौडाई भी सिर्फ पौने चार मीटर है। जिसके कारण भारी वाहन पटरी पर उतरते है तो पटरी धंस जा रही है। जिससे इस सडक पर बभनियांव, जंघई फाटक, मोलनापुर नहर के पास तथा बंधवाबाजार के पास सडक पर बडे गड्ढे बन गए है। जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। इसका निरीक्षण करने के बाद पीडब्लूडी विभाग ने संबंधित ठेकेदार को सडक ठीक कराने का पत्र सौप दिया। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दे दिया है। ठेकेदार संजय सिंह ने बताया की मार्च के पहले सप्ताह में सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग डीसी गुप्ता का कहना है की संबंधित फर्म को सडक की मरम्मत कराने के निर्देश दिया गया है। 7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed