{"_id":"5a91ae5c4f1c1bf17b8b9293","slug":"15194970163-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारियों ने अस्पतालों में चलाया सफाई अभियान, किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारियों ने अस्पतालों में चलाया सफाई अभियान, किया पौधरोपण
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 64वें जन्मदिन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देशव्यापी सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज के आशीर्वाद से देश भर के लगभग 250 शहरों में 564 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई। इस विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत सुबह 8 से 12 बजे तक निरंकारी सेवादल के भाई-बहन, श्रद्धालु भक्त और सेवादल के अधिकारी जिला अस्पताल पर सफाई अभियान चलाया।
अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय संयोजक अमरनाथ और राजेश प्रजापति ने किया। उन्होंने बताया कि गुरुपूजा दिवस पर मिशन द्वारा ऐसे पौधरोपण और सफाई अभियान वर्ष 2003 से आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने में संत निरंकारी भक्तों का विशेष योगदान रहा। साथ ही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके पांडेय, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. एस दास, जिला चिकित्सालय प्रबंधक डा. अभिषेक रंजन, कमला प्रसाद यादव, उदय नारायण जायसवाल, नरेंद्र कुमार, हीरा लाल, राजेंद्र कश्यप, डा. बैजनाथ यादव, राधेश्याम द्विवेदी, सुबास प्रधान, राजकुमार मिश्रा, रामबचन यादव, सुबास साहू आदि रहे। वहीं सिकरारा में सफाई एवं पौधरोपण किया गया। इसके अलावा नौपेड़वा बाजार में स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलापार की साफ-सफाई की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। अध्यक्षता सूर्य कुमार ने किया। इस अवसर पर संयोजक पारसनाथ, नंद लाल, शिवनाथ पाल, विनोद पाल आदि उपस्थित रहे।