फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसआईबी की टीम ने सरिया मिल और गोदाम पर मारा छापा

एसआईबी की टीम ने सरिया मिल और गोदाम पर मारा छापा

Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसआईबी की टीम ने सरिया मिल और गोदाम पर मारा छापा
जांच करते अफसर

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में स्थित दो सरिया मिल एवं एक गोदाम पर शुक्रवार को वाराणसी से आई राज्य माल एवं सेवाकर विभाग (जीएसटी) के विशेष जांच दल ने स्थानीय कोतवाली पुलिस व पीएसी के साथ छापा मारा। टीम ने तीनों जगहों पर रिकार्ड और स्टाक की जांच की। छापे की खबर नगर में फैली तो लोग अपनी दुकानों को फटाफट बंद कर दिए। पूरे दिन व्यापारियों में हङकम्प मचा रहा।
वाराणसी से राज्य माल एवं सेवाकर विभाग (जीएसटी) की विशेष जांच दल शुक्रवार की सुबह ही नगर में पहुंच गई। दोपहर में टीम ने एक ही परिवार से संबंधित सरिया मिल पापुलर आयरन एंड स्टील कंपनी, नगर के समीप ताखा पूरब स्थित सावित्री स्टील तथा सुल्तानपुर मार्ग स्थित एक अघोषित गोदाम पर एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन

टीम को मिल के गेट को खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने तीनों स्थानों पर अंदर पहुंचने के साथ ही स्टाक आदि की जानकारी ली और स्टाक का मिलान शुरु किया। इस कार्यवाही के दौरान टीम के साथ आए विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद पाठक का पापुलर आयरन एंड स्टील कंपनी के पार्टनर व्यवसाई रवीन्द्र जायसवाल से नोंकझोंक भी हुई। श्री पाठक का कहना था कि जांच की कार्रवाई में व्यवसाई सहयोग नहीं कर रहे हैं। अपर आयुक्त जीएस पोनाल के नेतृत्व में आई टीम ने एक साथ तीनों जगहों पर देर शाम तक जांच पङताल की। मौजूद स्टाक का पूरा विवरण तैयार किया। टीम ने जांच के बाद कहा कि रिकार्ड और स्टाक में अंतर मिला है। अकेले पापुलर आयरन एंड स्टील कंपनी में लगभग 18 लाख मूल्य की सरिया आदि स्टाक से अधिक मिले हैं। मौके पर ही 6.33 लाख रुपए टैक्स के रुप में जमा कराए गये। सावित्री स्टील और एक अघोषित गोदाम में भी जांच की गई है। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। जिसकी जांच के बाद कार्यवाही से अवगत कराया जाएगा। फर्म के पार्टनर रवीन्द्र जायसवाल ने टीम पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उत्पीङन बंद नही होता तो मार्च के बाद अपने कारोबार को प्रदेश से बंद कर देंगें। कहा तीन घंटे में आठ सौ टन लोहे का भौतिक सत्यापन करना ही मुमकिन नही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed