{"_id":"5a90645a4f1c1b514a8bafd1","slug":"15194125334-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लभार्थियों के चयन के लिए सर्वे शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लभार्थियों के चयन के लिए सर्वे शुरु
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से जिन लोगों को घर नहीं मिल पाया। ऐसे लोगों को अब मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। यह काम खंड विकास अधिकारियों को सौंपा गया है। चयनित लाभार्थियों को आगामी वित्तीय वर्ष में उक्त योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें मिलता है, जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना में गरीबी रेखा के नीचे दर्ज था। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास दिए जाएंगे, उस जिनका सूची में नाम नहीं है। बंधुआ मुक्त मजदूर, भिक्षा मांगने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का लाभ ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसका मासिक आय 10 हजार रुपए से कम हो और उसके पास कच्चा मकान हो। आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपया दिए जाएंगे। आवास की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। इसके तहत ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा लाभार्थियों का चयन कराने करने के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस के साथ ही लाभार्थियों की सूची भी बनाई जा रही है। एक कार्यशाला में अधिकरियों को बताया गया कि किस तरह लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बीडीओ को दिशा-निर्देश भी दे दिया गया है। लाभार्थियों का चयन मानक के अनुसार हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशाला आयोजित कर जानकारी भी दी जा चुकी है।- प्रवीण कुमार राय , परियोजना निर्देशक,डीआरडीए