फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि के छात्रों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

पूविवि के छात्रों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पूविवि के छात्रों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल के फार्मेसी संस्थान के डायरेक्टर प्रो. बीबी तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर छात्रों ने सरायख्वाजा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसएसआई के समझाने पर छात्र कैंपस वापस लौट आए। थाने पर दिए गए प्रार्थन पत्र में छात्रों ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर प्रो. बीबी तिवारी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते है। बिना किसी कारण के ही एक छात्र की पिटाई भी कर दिए थे। छात्रों का कहना कि जब प्रो. बीबी तिवारी को हटाया नहीं जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सोमवार को भी छात्रों ने फार्मेसी संस्थान में हंगामा कर कर प्रो. बीबी तिवारी को हटाने की थी। रजिस्ट्रार से मिलकर पत्रक सौंपा था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मंगलवार को पचास की संख्या में छात्र सरायख्वाजा थाने पर पहुंच गए। थाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के ख्रिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रो. बीबी तिवारी को हटाने जाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की। छात्रों के हंगामा के कारण मंगलवार को पठन पाठन कार्य बाधित रहा। छात्रों का कहना है कि जब तक डायरेक्टर को हटाकर उनके ख्रिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाती वह कक्षा का बहिष्कार जारी रखेंगे। सरायाख्वाजा पर तैनात एसएसआई वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय के छात्र आए थे। वह प्रो. बीबी तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed