{"_id":"5a8c775b4f1c1b78028b586a","slug":"15191552502-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के दौरान छात्राएं हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के दौरान छात्राएं हुई बेहोश
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। बलुआ बिजईपुर स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को पढ़ाई के दौरान कई छात्राओं के बेहोश होने पर परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना छात्राओं के परिवार वालों को दी। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया। थोड़ी देर के इलाज के बाद सबको होश आ गया। छात्राएं एक साथ पानी पीने गई थीं और लौैटने के बाद उन्हें चक्कर आने लगा।
जूनियर हाईस्कूल बलुआ विजईपुर में मंगलवार को छात्राएं पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान छात्राएं बेहोश होने लगीं। एक-एक कर बीस छात्राएं बेहोश गईं। जानकारी होने पर विद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना छात्राओं के परिवार वालों को दी। अभिभावक छात्राओं को अपने साथ ले लगे। उनमें से कुछ का स्वास्थ्य परीक्षण निजी चिकित्सकों के यहां कराया गया। देवनाथपुर के एक अभिभावक ने बताया कि एक दिन पहले भी चार छात्राएं बेहोश हो गई थीं। इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन सचेत नहीं हुआ। बेहोश होने वालों में कक्षा सात की ममता पाल, निधि, प्रियंका, रुचि, नंदनी, नेहा ,सोनी, मोनी आदि शामिल हैं। छात्राओं ने बताया कि वे एक साथ पानी पीने गई थीं और लौटीं तो चक्कर आने लगा। प्रधानाचार्य रामवृक्ष राजभर ने कहा कि छात्राओं के बेहोश होने का कारण नहीं पता चल पाया है। डोभी बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा गया है। पेयजल का नमूना भी जांच के लिए भेजे जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. एसके वर्मा ने बताया कि छात्राएं चिकित्सालय में नहीं आई थीं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं के बेहोश होने की जानकारी दी है और स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस विद्यालय में घटना हुई है, वह निजी है। मामले की जांच कराई जाएगी।