फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
धरना देते किसान

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन अवध के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पंचायत की और नौ सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने नहरों में पानी छोड़ने, ब्लाक स्तर पर कृषि गोष्ठी कारने औैर छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
पंचायत की अध्यक्षता आरपी सिंह और संचालन विनोद मौर्य ने किया। किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शारदा सहायक नहर में पानी नहीं है जिससे किसानों सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान गोष्ठी ब्लाक स्तर पर नहीं हो रही है, जिससे खेती की नवीन तकनीक की जानकारी किसानों को नहीं हो रही है। मांगों में स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को शौचालन बनाने के लिए मिलने वाले धन की बंदरबांट की जांच कराने, सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, डूडा द्वारा निर्मित आवास पर कब्जा दिलाने, छूटे जानवरों को गौशाला भेजे जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप कुमार, पारसनाथ तिवारी, धनंजय यादव, रामाश्रय, पारस पाल, सीताराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पट्टे की भूमि पर नहीं मिला कब्जा
जौनपुर। केराकत तहसील के वीभनमऊ गांव निवासी सत्तार ने डीएम से पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। अपने प्रार्थना पत्र में उसने कहा कि उसे 1985 में पट्टा मिला तब से वह भूमि पर कब्जा लेने के लिए परेशान है। इस आशय का प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में 20 से अधिक बार दे चुका है लेकिन न तो पैमाइश हो रही है और न ही उसे कब्जा दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed