{"_id":"5a8c75744f1c1b462c8b9170","slug":"151915476313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने मांगा पीएम के साथ छात्रों के संवाद का डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने मांगा पीएम के साथ छात्रों के संवाद का डिटेल
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच उच्च शिक्षा पर हुए संवाद का डिटेल शासन ने मांगा है। विवि प्रशासन छात्रों के साथ संवाद की सीडी और डिटेल भेजने की तैयारी कर रहा है। 16 फरवरी को विवि के कांफ्रेंस हाल में प्रधानमंत्री ने छात्रों के साथ सीधा संवाद करके उच्च शिक्षा से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा किया था।
केंद्र सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए कवायद शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय के छात्रों से सीधा संवाद किया था। संवाद के दौरान उच्च शिक्षा में सुधार के साथ शोध को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा हुई थी। जिसमें छात्रों के साथ प्रधानमंत्री ने कई सवाल किए थे। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए छात्रों से सुझाव भी मांगा था। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा की व्यवस्था और उसमें किए जाने वाले सुधार पर छात्रों ने अपना पक्ष रखा था। छात्रों और प्रधानमंत्री के साथ हुए संवाद का डिटेल शासन ने मांगा है। संवाद का डिटेल भेजने की जिम्मेदारी विवि ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी को सौंपी गई है। प्रो. अजय द्विवेदी का कहना है कि पीएम और छात्रों के बीच हुए संवाद की सीडी, प्रेस नोट और आडियो वीडियो तैयार कर लिया गया है। उसे शीघ्र ही भेज दिया जाएगा।