फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को बदलापुर सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर अधिकारियों को चेताया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में शिथिलिता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कुछ अधिकारी मात्र औपचारिकता का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे लोगों की जाँच कराई जाएगी। यदि खामी पायी गई तो तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने वरासत न दर्ज करने के मामलों में राजस्वकर्मियों को चेताया कि इस प्रकरण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। तहसील दिवस में बिलंब से आने के कारण जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद को फटकार लगाते हुए उन्हें अनुपस्थित कर उनसे विलंब से आने के बाबत स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम ने बदलापुर तहसीलदार चंद्रशेखर यादव को चेताया कि किसी भी दशा में किसी का भी हैसियत प्रमाण पत्र रुकना नहीं चाहिए। सरायत्रिलोकी निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के शिकायती पत्र पर सीओ को निर्देशित करते हुए अविलंब निस्तारित करने का निर्देश दिया। वीरेंद्र सिंह ने शिकायत किया कि जल खाते की जमीन पर दशकों से ताकतवर लोगों का कब्जा बना हुआ है। ग्राम बहुर की ऊषा तिवारी का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जा रहा है कि शिकायत पर जिलाधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल दर्ज कर नकल जारी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसील अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी को दो सूत्रीय माँग सौंपते हुए एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी के स्थानांतरण तथा तहसील में स्वच्छ पेयजल व शौचालय जैसी आवश्यक सुविधा की माँग किया। ऊदपुरगेल्हवा निवासी उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने काशी गोमती संयुत बैंक की शाखा बदलापुर में किए गए ऋण वितरण की जाँच कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, जिला विकास अधिकारी दयाराम, सीएमओ ओपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, सीओ दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मछलीशहर: उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 86 शिकायतें आई। छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बोड़ेपुर, टटिहरा, बटनहित, नखतपुर, परसूपुर, कोढ़ा आदि गाँवों से आए विकास कुमार यादव, भरतलाल, रामआसरे, जवाहर लाल, राजन, संतोष सिंह सहित दर्जनों किसानों ने नहर में पानी न आने पर फसल सूखने की शिकायत किया। तहसील दिवस प्रभारी ने एक्सईएन सिंचाई को तत्काल पानी खोलवाने का निर्देश दिया। खजुरहट गांव के लक्ष्मीशंकर पटेल ने घूर गड्ढ़ा पर अतिक्रमण की शिकायत की। जिस पर कानूनगो को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज: तहसील सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा कुल 98 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जेएन सचान, सीओ शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार चंद्रेश कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका पीके गिरी, चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव, एसडीओ विद्युत दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
केराकत: केराकत तहसील सभागार में तहसील दिवस पर कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। उधर फरियादियों का तांता लगा रहा। फरियादियों के 80 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें महज 2 का निस्तारण हो पाया। शेष को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए दिया गया।

मड़ियाहूं: तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें 106 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 4 का निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार अजय पांडेय, सीओ रामभवन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed