फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रों ने पेश किया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्रों ने पेश किया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने पेश किया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मादरडीह स्थित संत पंचम दास सरोज इंटरमीडिएट कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्रा आंसू सिंह, अनामिका, आयूषी,सेजल, तनू, खुशी त्रिपाठी, करीना, अंजली, सूरज, रोहित, ऋषि, महिमा सरोज, चंदन, अंकुर आदि ने दहेज प्रथा, शिक्षा पर आधारित नाटक, देशभक्ति व धार्मिक गीत व नृत्य, कौवाली, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर नाटक आदि दिल को छूने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहबाही लूटी। मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज बंशराज सरोज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा मील कक्ष पत्थर होता है। देश के नौनिहालों को जाति - पात से ऊपर उठकर देश धर्म के बारे में जानकारी देना ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल साबित होगा। विशिष्ट अतिथि विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के अलावा बच्चों को कुमार्ग से बचाने के लिए र्नैतिक शिक्षा देना आज की परिवेश में नितांत आवश्यक हो है। उन्होंने ने नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। निवेदिता न बेहतर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्र जीत यादव तथा संचालन प्रधानाचार्य शिवकुमार सरोज ने किया। संस्थापक बीपी सरोज ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। भोलाराम सरोज, प्रधान रमाशंकर सरोज, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, जमुना प्रसाद, आशा, बेबी मौर्या, दीपिका गुप्ता, रमेश, मुकेश, विनोद, संदीप, अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed