फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपारधियों के खिलाफ सरकार चला रही अभियान

अपारधियों के खिलाफ सरकार चला रही अभियान

Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अपारधियों के खिलाफ सरकार चला रही अभियान

विज्ञापन
मडियाहूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र कहा कि सरकार अभियान चलाकर अपराधियों का सफाया कर रही है। पिछली सरकार में बेलगाम हो गए थे। वह भाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्र के आवास पर आयोजित अपने बड़े भाई की पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। कहा कि कासगंज पर मुख्यमंत्री की नजर है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में अपराध अपने चरम पर था। बड़े अपराधी कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए थे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके प्रदेश सरकार ने संदेश दि या है कि जो भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाएं हो रही हैं जिसे नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। कासगंज की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसमें मुख्यमंत्री उसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। जांच कराई जा रही है, जिसने भी घटना की शुरुआत की, उसे दंडित किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि यह बदलाव का समय है। अधिकारियों को इसके लिए नियंत्रित किया जा रहा है। शासन को इनके द्वारा जो बदनाम करने की कोशिश की जा रही है इसकी जानकारी प्राप्त कर उनकी हरकत के अनुसार उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पूरे प्रदेश में इस तरह का सिस्टम बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि पारदर्शिता बढे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। इस अवसर पर संतोष दूबे,पप्पू सिंह, विजय मिश्रा ,डा. अजय सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह, भळ्ैया राम पटेल, बिनोद सेठ ,सुनील साहू, राजेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed