{"_id":"5a6f729e4f1c1bb3208b6382","slug":"151725348110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लाकों के कई कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लाकों के कई कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान समय से नहीं करने के मामले में पांच ब्लाकों के 25 कर्मचारियों के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया गया है। उनसे समय से मजदूरी का भुगतान नहीं करने कारण बताने को कहा गया है। उचित और तर्कसंगत जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत काम मांगने वालों का जाबकार्ड बनाकर काम देने का कार्य किया जाता है। साथ ही उनके मजदूरी का भुगतान मस्टर रोल में फीडिंग कर 15 दिन के अंदर करने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान जिले के 21 ब्लाकों में से पांच ब्लाकों में समय से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। बदलापुर, बक्शा, सिकरारा, धर्मापुर व मड़ियाहूं ब्लाक में श्रमिकों को समय से मजदूरी नहीं दी गई। पहली नजर में जांच में इसमें इन ब्लाकों में कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्रम रोजगार कमलेश कुमार सोनी ने इन पांचों ब्लाक के कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सेक्रेटरी, एकाउंटेंट व मनरेगा एकाउंटेंट के विरुद्ध आरोपपत्र जारी किया है। उनसे समय से मजदूरी का भुगतान नहीं करने देने का कारण पूछा गया है।
मनरेगा मजदूरों के मजदूरी का भुगतान बदलापुर, बक्शा, सिकरारा, धर्मापुर व मड़ियाहूं ब्लाक में समय से नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए इन ब्लाकों के कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सेक्रेटरी, एकाउंटेंट व मनरेगा एकाउंटेंट के विरुद्घ आरोप पत्र जारी किया है।-कमलेश कुमार सोनी, उपायुक्त श्रम रोजगार