{"_id":"5a6f71b44f1c1bcb268b70fe","slug":"15172532474-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रायोगिक परीक्षा के कारण फंसा बीएड का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रायोगिक परीक्षा के कारण फंसा बीएड का रिजल्ट
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 242 बीएड कालेजों का परीक्षा परिणाम फंस गया है। प्रायोगिक परीक्षा का अंक नहीं मिलने के कारण विवि प्रशासन ने रोक दिया है। सूचना के बाद भी 230 कालेजों ने न को प्रायोगिक परीक्षा कराई और न ही कोई सूचना विवि प्रशासन को दिया। जिसके कारण मूल्यांकन के बाद रिजल्ट रोक दिया गया है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों में बीएड के सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 17 हजार और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में सात हजार छात्र शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी हो चुका है। रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही थी। कालेजों ने प्रायोगिक परीक्षा का नंबर अभी तक विवि को उपलब्ध नहीं कराया। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी केवल 12 कालेजों ने प्रायोगिक परीक्षा कराने के बाद छात्रों को नंबर विवि को उपलब्ध कराया है। शेष 230 कालेजों में अभी तक न तो परीक्षा के लिए परीक्षा से संपर्क और न हीं विवि को कोई सूचना दी। जिसके कारण परीक्षा परिणाम अधर में फंसा है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए सभी कालेजों को पत्र जारी कर दिया गया है। प्रैक्टिकल का अंक आने के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।