{"_id":"5a6f71af4f1c1b8e268b7104","slug":"151725324211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंभुआ ने इलाहाबाद को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंभुआ ने इलाहाबाद को किया पराजित
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव के श्री बैकुंठ धाम स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में लंभुआ ने इलाहाबाद को 25-23, 25-20 अंकों के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के फ़ाइनल में सोमवार को लंभुआ और इलाहाबाद के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व राज्यमंत्री ने कहा की खेल में हार जीत होती रहती है। हार से भी एक सीख मिलती है। बालीबाल एक ऐसा खेल है जिससे खिलाड़ियों ने हमारे देश को दुनियां में एक नई जगह दिलाई है। इसलिए खेल के प्रति सकारात्मक सोच रखें। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायत सीमा द्विवेदी ने कहा खेलों का आयोजन करने से गांव में दबी प्रतिभा को प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। युवाओ को हर खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। अध्यक्षता डा. लक्ष्मी नारायण दुबे तथा संचालन ओमप्रकाश दुबे ने किया। आयोजक विनोद पांडेय बाबा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी, संतोष दुबे, आकाश पांडेय, दिनेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।