{"_id":"5a6f70cb4f1c1b76268b7017","slug":"151725301419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़िता को मृतक दिखाकर संपति करा ली अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़िता को मृतक दिखाकर संपति करा ली अपने नाम
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछौरा गांव की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला को मृतक उसकी संपत्ति कथित दत्तकपुत्र ने अपने नाम करा ली। इस मामले में सीजेएम अभिनय मिश्र ने ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीन के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज किया है।
बछौरा गांव की सुरसती (65) ने न्यायालय में धारा 156(3) के तहत आवेदन देकर प्राथमिकी लिखाने की मांग की। उनका कहना है कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित और सूरत में इलाज चल रहा है। इलाज के लिए एक संस्था से आर्थिक सहायता पाने के लिए कुटुंब रजिस्टर की नकल पिछले साल 21 दिसंबर को निकलवाई तो हैरान रह गई। रजिस्टर में उनके नाम के सामने मृतक अंकित कर दिया गया है। गांव के एक व्यक्ति ने तत्कालीन प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की सांठगांठ से अपना व परिवार का नाम क्रम से दर्ज करा लिया है। उसने स्वयं को मृत पति का दत्तक पुत्र बताया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने किसी को गोद नहीं लिया था और न ही कोई गोदनामा पंजीकृत कराया था। आरोपियों ने जालसाजी करके उसकी संपत्ति अपने नाम करा ली है। इसकी शिकायत सिंगरामऊ थाना व पुलिस अधीक्षक से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।