फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ठ माह बाद एसडीएम कोर्ट का कार्य बहिष्कार हुआ समाप्त

ठ माह बाद एसडीएम कोर्ट का कार्य बहिष्कार हुआ समाप्त

Tue, 30 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ठ माह बाद एसडीएम कोर्ट का कार्य बहिष्कार हुआ समाप्त

विज्ञापन
जौनपुर। अधिवक्ताओं ने आठ माह से एसडीएम कोर्ट बहिष्कार समाप्त कर दिया है। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने सोमवार को हुई बैठक में बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया। समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि चूंकि एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी शनिवार को हुई बैठक में खुद आईं और उन्होंने स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया।

प्रियंका प्रियदर्शिनी ने मार्च 2017 में बतौर एसडीएम कार्यभार ग्रहण किया। अधिवक्ताओं ने उनका व्यवहार ठीक नहीं होने के आरोप लगाते हुए 22 मई से उनके न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया। बीच-बीच में कुछ समय के लिए बहिष्कार स्थगित हुआ लेकिन बात नहीं बनी। अधिवक्ताओं ने बहिष्कार जारी रखा। नवंबर माह में नगर पालिका चुनाव के दौरान एसडीएम को हटाने के लिए एक दिन डीएम कोर्ट का भी बहिष्कार किया गया। अधिवक्ता एसडीएम को हटाने पर अड़े थे वहीं एसडीएम झुकने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार को अधिवक्ताओं की बैठक में एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदार के सात पहुंचीं। उन्होंने बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। सोमवार को बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता यतींद्र नाथ त्रिपाठी के प्रस्ताव पर बहिष्कार स्थगित करने का ऐलान किया गया। अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed