{"_id":"5a6f70c34f1c1ba1268b72c2","slug":"151725300617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल मार्च निकाल चंदन को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल मार्च निकाल चंदन को दी श्रद्धांजलि
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं/सिकरारा। गणतंत्र दिवस पर कासगंज में हुई हिंसा में उपद्रवियों के शिकार लोगों की मौत पर स्थानीय नागरिकों ने सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। और ज्ञापन सौंपा।
मड़ियाहूं में कैंडल मार्च काजीकोट से निकल कर गोलाबाजार, सदरगंज होते हुए गांधी तिराहे पर श्रद्धांजलि समारोह के रूप में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा कि कासगंज में हुई घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी न्यायिक जाँच होनी चाहिए। इस मौके पर ब्रम्हदेव मिश्र, राजेश पांडेय, सुनील साहू, अनिल निगम, रत्नेश विश्वकर्मा, शिशिर साहू, सुरेश मोदनवाल, चन्द्र प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर सिकरारा में कासगंज दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता को सोमवार की शाम कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसओ को दिया गया। महाकाल यूथ ब्रिगेड के दर्जनों कार्यकर्ता ब्रिगेड के पदाधिकारी संदीप पांडेय के नेतृत्व में हाथों में कैंडिल लिए सिकरारा पुरानी बाजार से चलकर , सिकरारा चौराहे पर पहुचे जहाँ लोगो ने दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता व समाचार कवरेज करते समय मृत पत्रकार राहुल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दिए ततपश्चात सिकरारा थाने पहुँच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतकों के परिजनों को बीस-बीस लाख की आर्थिक सहायता देने चंदन के परिवार वालों की सुरक्षा का बंदोबस्त करने तथा घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर शुभम सिंह जय, विकास ठाकुर, दीपक सिंह, रुद्र सिंह, विशाल गुप्ता, चंदन माली, रोहित मिश्रा, रितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।