फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शार्दूल सिंह सम्राट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चिकित्सकों पर वसूली का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल में आपरेशन के लिए पैसे वसूले जा रहे हैं।

उन्होेंने कहा कि प्लास्टर के नाम पर 350 से चार सौ तक वसूली की जा रहा है। आपरेशन के लिए 10 से 20 हजार रुपए लिए जाते हैं। एक चिकित्सक के चलते यह अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है। इतना ही नहीं इससे कम खर्च में नर्सिंग होमों में इलाज हो जाएगा। प्रियांशी एक वर्ष पुत्र बीरबहादुर निवासी ढकवा व चंदन प्रजापति (8)पुत्र राजबहादुर निवासी कल्याणपुर महराजगंज से प्लास्टर के नाम पर 370 रुपये लिए गए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि वसूली नहीं बंद की गई तो तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. ओपी सिंह ने धन उगाही की शिकायत पर हड्डी रोग विशेषज्ञ को फटकार लगायी थी। इस संबंध में जब चिकित्सक डा. अतुल विश्वकर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्लास्टर व आपरेशन के संसाधन व सामान उपलब्ध नहीं है इसलिए मरीजों से पैसा लेना हमारी मजबूरी है। प्रदर्शन करने वालों में ललित सिंह, मनोज बिंद, शहाबुद्दीन, पवन गिरी, इरशाद, आलोक उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed