{"_id":"5a6f6fce4f1c1b8c268b7326","slug":"151725276119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग खुलने से मालगाडी दो हिस्से में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग खुलने से मालगाडी दो हिस्से में बंटी
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। गौरीगंज से मुगलसराय जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई, जिससे एक घंटे तक मालगाड़ी जंघई स्टेशन पर खड़ी रही। सुरियांवा स्टेशन के पास गाड़ी की कपलिंग फिर खुल गई। कपलिंग जोड़कर फिर जोड़कर उसे आगे भेजा गया। एसएस जंघई ने किसी व्यक्ति द्वारा कपलिंग खोलने का मेमो आरपीएफ को भेजा है।
सोमवार को मालगाड़ी गौरीगंज से मुगलसराय जा रही थी। खाली मालगाड़ी को नीभापुर स्टेशन पर सूचना दी गयी की गाडी के इंजन की तरफ से 11वीं बोगी का पहिया जाम चल रहा है। ऐसे में उसे 2.35 पर जंघई स्टेशन पर रोक दिया गया। मरम्मत के बाद मालगाड़ी 2.37 बजे रवाना हुई तो स्टेशन अधीक्षक आफिस के सामने वाली बोगी का कपलिंग खुल गई। गाड़ी आगे बढ गई लेकिन तत्काल ड्राईवर को आभास हुआ तो उसने ब्रेक लगा दिया। मालगाड़ी को जोड़कर 3.20 मिनट पर जंघई से रवाना किया गया। गाड़ी की सुरियांवा स्टेशन के पास कपलिंग फिर खुल गई और वह दो भागों में बंट गई। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने आरपीएफ को मेमो देकर किसी व्यक्ति द्वारा कपलिंग खोलने की बात कही है। आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविंद सिंह ने इसे तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा बताया है।