{"_id":"5a6e23064f1c1b4f588b5568","slug":"151716756814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञिन प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञिन प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया प्रोजेक्ट
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के कोदहूं स्थित विज्ञान संजीवनी सेन्ट्रल कालेज में छात्रों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आरो मशीन,वाटर अलार्म, हाइड्रोलिक पावर, एटीएम मशीन, अंधों के लिए दुर्घटना के बचाव में छड़ी, स्मार्ट शहर, इलेक्ट्रिक आटो कट मशीन आदि की प्रोजेक्ट और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रिया, कौशल, शुभम, शिवानी, श्वेता, दिव्या, कशिश, रीता, अभिषेक, प्रांजल, रितिक, शशांक,अमन आदि कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्र शामिल रहे। डायरेक्टर आरएस पांडेय तथा प्राचार्या स्मिता खरे ने आभार ज्ञापित किया। संस्थापक राम सजीवन पाण्डेय, फूलचंद पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, घनश्याम पाठक, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सुनील मिश्रा, अजय कुमार तिवारी, आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में बच्चों ने खूब उठाया लुफ्त
करंजाकला। अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर द्वारा रविवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को खाने -पीने के लिए 50 स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों से छात्र-छात्राओं द्वारा पैसा देकर खाने -पीने की वस्तुओं को खरीदा जा रहा था। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अजय ने किया ।
उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पूण्य है। अनाथ व गरीब बच्चों की सहायता करने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इससे आने वाली धनराशि को गरीब व अनाथ बच्चों में वितरित की जाएगी। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान हाथी व घोड़े भी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रहे थे। जिस पर छात्र-छात्रा बैठकर टहल रहे थे। प्रदर्शनी में 50 स्टाल लगाए गए थे। हर स्टाल पर अलग-अलग खाने पीने की वस्तुएं मिल रही थी। छात्र-छात्रा टोकन देने के बाद ही वस्तुओं को खरीद पा रहे थे। छात्र-छात्राओं को टोकन खरीदने के लिए पांच काउंटर बनाए गए थे। इस अवसर पर प्रेमशंकर यादव, अंशू, सीमा उपाध्याय,प्रियंका, शोभा, अराधना गुप्ता, जया सिंह, सिस्टर प्रिया सहित सभी शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।