{"_id":"5a6e23044f1c1b93268b6f6e","slug":"15171675664-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी की सजा मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी की सजा मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। नगर के बहुचर्चित परी हत्याकांड की दूसरी बरसी पर शनिवार की शाम गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी और कहा कि मासूम के साथ दरिंदगी का आरोपी जेल में है लेकिन उसे फांसी की सजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संगठन मंत्री डॉ. राजेश पांडे ने कहा कि 6 वर्ष की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना कर उसकी हत्या करने वाला दरिंदा जेल में जरूर है लेकिन जब तक उसे फांसी के फंदे पर नहीं चढ़ाया जाएगा तब तक न्याय की जंग जारी रहेगी। हत्याकांड का आरोपी घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस तथा गवाहों के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए उसने मौके पर ले जाकर बच्ची की लाश को बरामद करवाई थी। प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता अभी तक नहीं मिल सकी। श्रद्धांजलि सभा के बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मासूम परी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनिल निगम, ईशा फारूकी, गयासुद्दीन, डॉ. वकार अहमद, महेश साहू, परमजीत सिंह, सतीश जायसवाल, गुलाबचंद मोदनवाल, सुनील दुबे, नसीरुद्दीन अंसारी, लाल प्रताप सिंह, नन्हे खान, छेदीलाल केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।