{"_id":"5a6e22124f1c1b7d268b70f0","slug":"151716732415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोड़ों से निर्मित अस्पताल बना शो पीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोड़ों से निर्मित अस्पताल बना शो पीस
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार। सिकरारा ब्लाक के चांदपुर ग्राम सभा में करोड़ों की लागत से निर्मित अस्पताल शो पीस बना हुआ है। अस्पताल के हैंडओवर होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। जिससे लोगों को आज भी उपचार कराने के लिए मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं यिह अस्पताल आवारा पशुओं के लिए आराम गाह बना है। अस्पताल में झुरमुट और बबूल के काटेदार झाड़ उगे हुए हैं ।
सरकार द्वारा सिकरारा ब्लाक के चांदपुर ग्राम सभा में करोड़ों रूपये की लागत से अस्पताल बनवाया गया है।इस अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी पैकफेट संस्था को दी गई थी। इस अस्पताल का निर्माण वर्ष 2009 मे शुरू हुआ। जिसकी लागत तीन करोड़ रूपये स्वीकृत हुई थी। अस्पतालका निर्माण हो जाने के बाद उसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वर्ष 2015 मे किया गया था। इस अस्पताल का हैंडओवर 2017में कर दिया गया है। इसके बाद से लेकर आज तक इस अस्पताल में चिकित्सक सहित एक भी स्वासथ्य कर्मी की तैनाती नहीं की गई। जबकि इस अस्पताल का निर्माण जब प्रारंभ हुआ था तो आस पास के लोगों में हर्ष व्याप्त हो थी। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं होने से लोगों की खुशियां धिरे-धिरे काफूर होती चली गई। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं होने से आज भी लोग जिला मुख्यालय जाकर उपचार कराने को विवश हैं।