फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गजराजगंज मोहल्ला की सड़क गड्ढों में तब्दील

गजराजगंज मोहल्ला की सड़क गड्ढों में तब्दील

Mon, 29 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गजराजगंज मोहल्ला की सड़क गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला गजराजगंज की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। यह सड़क मुहल्ले को हाईवे को जोड़ती है और यातायात दबाव ज्यादा है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इलाहाबाद, सतहरिया, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर जाने वालों के इसी रास्ते से हाईवे पर जाना पड़ता है। इस मार्ग पर रात-दिन वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। आद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूर भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क पर गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं और हमेशा धूल उड़ती रहती है। गिट्टियों पर फिसलकर अक्सर दुपहिया वाहन चालक जख्मी हो जाते हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिट्टी डाल दी गई थी तो निकल गई है। तमाम लोग इस सड़क के बजाय पांच किलोमीटर घूम कर आना पसंद करते हैं। सुभाष चंद्र पटेल, सालिकराम पटेल, राजनाथ यादव, कल्पनाथ गुप्ता तथा किसान नेता राजनाथ यादव ने जिला प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed