{"_id":"5a56690f4f1c1b06198b45dd","slug":"15156126093-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग से सज रहा मुख्यमंत्री का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग से सज रहा मुख्यमंत्री का मंच
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आएंगे। विश्वविद्यालय के समारोह में भाग लेने के लिए सूबे के किसी मुख्यमंत्री का आगमन 15 साल के अंतराल पर हो रहा है। इसके पूर्व 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह आए थे। सीएम के स्वागत की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। परिसर की सफाई, रंगाई-पोताई और सड़कें बनवाई जा रही हैं। पुलिस चौकी के पीछे मैदान में केसरिया रंग में मंच बनाया जा रहा है।
मंच तक पहुंचने नें किसी तरह की दिक्कत न हो इसे देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बगल में पक्की सड़क बनवा रहा है। पहले केवल ईंट का खड़ंजा बिछा था। अब उसे पिच कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री 12 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी में जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता पीडब्लयूडी केजी सारस्वत, सहायक अभियंता एमके ओझा और एमके चतुर्वेदी और अवर अभियंता महेंद्र कुमार की निगरानी में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। डेढ़ सौ मजदूर लगाए गए हैं। मंच के आसपास की सुरक्षा के लिए पहले से पुलिस तैनात कर दी गई है। तैयारियों पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुई हैं।
50 हजार की भीड़ का दावा
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सभा कर चुके हैं। दोनों नेताओं की सभा में पूरा प्रांगण भर गया था। अनुमान के मुताबिक मैदान में दस हजार लोग आराम से बैठ सकते हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था करने का दावा कर रहा है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों से अध्यापकों और छात्रों को बुलाया गया है। महाविद्यालयों में 12 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है।