फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मजदूर दिवस पर श्रमिकों का हुआ सम्मान...

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का हुआ सम्मान

Thu, 02 May 2019 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर श्रमिकों का हुआ सम्मान...
विश्व मजदूर दिवस पर जिले भर में गोष्ठियों, रैलियों और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के कोतवाली चौराहा पर जेसीआई जौनपुर की ओर से 110 मजदूरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि मजदूर विकास की रीढ़ है। मंडल अधिकारी आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, संयोजक रतन सीकरी, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, आकाश केसरवानी, विशाल तिवारी, हफीज शाह, दीपक वाधवा, अतुल जायसवाल, सचिव गौरव सेठ ने श्रमिकों को सम्मानित किया। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक आफीसर्स एवं इंप्लाइज एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई, जिसमें शिकागो के शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय पार्षद शकील अहमद ने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर सभी मजदूर अपने हक के लिए संघर्ष करते हैं। सेवानिवृत्त संगठन के अध्यक्ष एनके मिश्र, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एसएन सिंह, पीके सिंह, खुर्शीद अहमद, अशफाक अहमद, अरूण श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। समारोह के दौरान डा. बालेंद्र भूषण सिंह, अजय श्रीवास्तव, श्याम नरायन सिंह, जयशंकर मिश्र, अंशुमान सिंह, ओमजी गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, सुबाष यादव, दीपक, विकास मिश्र, गुरूवचन सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, एनके गुप्ता, अरविंद सिंह, राजेश ने विचार व्यक्त किए। डीबीएस इंटर कालेज कादीपुर रामदयालगंज में श्रमिक दिवस पर कर्मचारियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा, कंचन सिंह, दीपशिखा, आशुतोष सेठ, विजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

करंजाकला क्षेत्र के सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। फादर अजय ने कहा कि मजदूर किसी से कम नहीं हैं, वे भी अपना दायित्व पूरा करते हैं। मजदूरों को पुरस्कृत किया गया। मो. यासीम, मो. कालिम, फिरोज अहमद, जान कूजूर, अगस्टीन, सुदर्शन शर्मा, शीला एक्का, चंद्रावती, मार्गरेट, तिर्की, शोभा, छोटेलाल यादव, अहमद अली, रिजाल, सीता, पार्वती, दिग्विजय सिंह आदि पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीआई शाहगंज संस्कार ने कोतवाली चौक स्थित मजदूरों के स्थान पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया। मंडल निदेशक वृद्धि एवं विस्तार गुलाम साबिर, अध्यक्ष पंकज सिंह, डा. आलोक सिंह पालीवाल, राजेश सिंह एडवोकेट, श्रीष मोदनवाल, तारिक एराकी, जितेंद्र यादव, मो. आसिफ, एखलाक खान, नीरज सिंह, साकिब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed