{"_id":"5c8fea95bdec2214666d75c7","slug":"151552935573-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्कूल और दो घरों से छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्कूल और दो घरों से छह लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार की रात एक स्कूल और दो घरों से नकदी और जेवरात समेत करीब छह लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। अकबरपुर में स्थित गायत्री बालिका इंटर कालेज में हुई चोरी से गुस्साए शिक्षक, छात्र और ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर केराकत सर्की मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाद ही जाम समाप्त करा दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर में चोरों ने मां गायत्री बालिका इंटर कालेज के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कार्यालय में रखे कैश बाक्स को तोड़कर 20 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, दो कम्प्यूटर, इनवर्टर, बैट्री, सीसीटीवी कैमरे आदि समेत करीब दो लाख से अधिक का कीमती सामान उठा ले गए। सुबह स्कूल खुला तो चोरी की जानकारी हुई। घटना से आक्रोशित शिक्षक, छात्र और ग्रामीणों ने स्कूल के पास केराकत सर्की मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि जाम की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर आधे घंटे में ही जाम समाप्त करा दिया।
उधर, इसी कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी नियाज अहमद के घर में छत के रास्ते चोर आंगन में पहुंच गए। एक कमरे में रखे बाक्स को तोड़कर सोने का हार, लाकेट, सोने की आठ चूडिय़ां, झुमका, सोने की चार अंगूठी, 20 हजार रुपये नकदी समेत चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया। तीसरी घटना मुर्तजाबाद में हुई, जहां इसरार अहमद के घर में घुसे चोरों ने जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में घुसे चोर बाक्स तोड़ रहे थे। तभी बगल के कमरे में सो रहे इसरार की नींद खुल गई। सामने का दरवाजा बाहर से बंद मिला। वह पिछले दरवाजे से शोर मचाते निकले तो चोर उनके सामन से ही एक अटैची लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने दौड़ाया लेकिन अंधेरे में चोरों का पता नहीं चल सका। गृहस्वामी के अनुसार, अटैची में कीमती कपड़े थे, जबकि जेवरात बच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुूटी है।