{"_id":"5c7ec793bdec2214577e62f6","slug":"151551812499-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग0ीत संगीत के माध्यम से किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग0ीत संगीत के माध्यम से किया गया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक प्रवासन को सुरक्षित करने के लिए साथी जरा संभल के अभियान के तहत संचालित अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक संवाद यात्रा मंगलवार को जिले में पहुंची। इस यात्रा में शामिल लोक कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को जागरूक किया। ताकि नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाले श्रमिक धोखाधड़ी से बच सकें।
पहले दिन मंगलवार को यह यात्रा बक्सा ब्लॉक के बर्रैपट्टी, मई चौराहा, अब्बास नगर रन्नो और नौपेड़वा बाजार में जागरुकता अभियान चलाया। बर्रेपट्टी में ग्राम प्रधान रामबुझारत यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोगों को जानकारी दी गई। लोक कलाकारों ने लोगों को बताया कि विदेश अगर जाएं तो पासपोर्ट, वीजा, कार्य का एग्रीमेंट, कंपनी का पता और संबंधित अन्य कागजात की छाया प्रति घर पर रख कर जाएं। नौकरी के सिलसिले में अगर विदेश जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि उनके पास वर्किंग वीजा होना चाहिए। वीजा की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अपने देश को लौट आएं। उसका नवीनीकरण करा लें अन्यथा पुलिस उत्पीड़न के शिकार होना पड़ सकता है। प्रवासी भारतीय बीमा योजना के तहत बीमा कराने की भी सलाह दी गई। कार्यक्रम के संयोजक वरुण कुमार राय ने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर तारापुर मालीपुर में एक विशेष समारोह के साथ इस यात्रा का समापन होगा।