फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आजमगढ़ विजेता तो पाराकमाल बना उप विजेता

आजमगढ़ विजेता तो पाराकमाल बना उप विजेता

Mon, 08 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ विजेता तो पाराकमाल बना उप विजेता

विज्ञापन
शाहगंज। एराकियाना स्पोर्टिंग क्लब द्वारा नगर के एराकियाना मोहल्ले में चल रहा तीन दिवसीय नाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट शनिवार की रात समाप्त हो गया। अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया, जिसमें आजमगढ़ विजेता और पाराकमाल उप विजेता बनी।

फाइनल मैच आजमगढ़ बनाम पाराकमाल बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच काटे की टक्कर हो रही थी। दोनों टीमों ने एक- एक सेट मैच जीत लिया। लेकिन तीसरे को अपनी झोली में डालने के लिए दोनों टीमें संघर्ष करती रही। अंत मे आजमगढ़ की टीम ने 17-16 से तीसरा सेट जीत कर खिताब पर कब्जा जमा लिया वहीं पाराकमाल की टीम को उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा । नाईट बैटमिंटन टूर्नामेंट का शुभारम्भ सर सैयद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने फीता काट किया था। उद्घाटन मैच आजमगढ़ रोड के साजन व शशांक की टीम व भादी के कमर व उजेर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें तीन सेट में लगातार दो सेट 15-5 व दूसरा सेट 15- 11 से भादी की टीम ने उद्घाटन मैच जीता। पहला सेमीफाइनल मैच पाराकमाल व भादी के बीच हुआ था। जिसमें पाराकमाल के मेराज व शाहिद की टीम ने 15-8 व 15 - 9 से लगातार दोनों सेट हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाया था। दूसरा सेमीफाइनल आजमगढ़ व शाहगंज के बीच खेला गया था। जिसमे आजमगढ़ के शैफी शेख व डा.उस्मानुल मुल्क की टीम ने लगातार दोनों सेट 15-6 व 15-3 से अपने नाम कर लिया। मैन आफ द सीरीज डा. उसमानुल मुल्क को दिया गया।रेफरी की भूमिका सरफराज अहमद व मंजीत और स्कोरिंग की भूमिका डा. अजीम ने निभाई। कमेंटेटर की भूमिका विनायक गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर डा. फखरेआलम, हबीबुल्लाह, मोहम्मद फ़ैज, अब्दुर्रहमान, इब्राहीम खान, राहिल अब्दुल्लाह , शोएब इदरीसी, मोहम्मद सलमान, मेराज अहमद , इरफान अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed