{"_id":"5a5270df4f1c1b35198b5642","slug":"151535246113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शिक्षा में नहीं करे भेद-भाव- सीमा द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शिक्षा में नहीं करे भेद-भाव- सीमा द्विवेदी
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। न्यू शक्ति कालेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव रविवार को मुंगराबादशाहपुर के हेरा पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि बेटे से बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस लिए इनकी शिक्षा में किसी प्रकार भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कम्प्यूटर में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों में शुभम को प्रथम, शिवम् सिंह को द्वितीय व आकाश पांडेय को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि एसओ जलालपुर तहसीलदार सिंह व एसओ मुंगरा केके मिश्रा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम के शुरुआत में ज्योति पांडेय, निधि, मंजरी, काजल, अंकिता, सोनम आदि द्वारा पेश किए गए देशभक्ति, धार्मिक, तिरंगा नृत्य, भूत डांस, सामाजिक, काब्यपाठ, नृत्य व गीत को लोगों ने खुब सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकी की लोगों ने खुब तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त व संचालन जुफ़ाअंसारी व स्नेहा मिश्रा ने किया। संस्था के डायरेक्टर राजन सिंह व सह डायरेक्टर पूजा सिंह ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर लालसाहेब सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, बन्ने भाई, विमल सिंह, डा. आरपी सिंह, अनिल शुक्ला, डा. अनिल तिवारी, शेखर आनंद पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि आदि उपस्थित रहे।