फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नेवादा ने जीता उद्घाटन मैच

नेवादा ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नेवादा ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के जलालपुर गोमती मार्केट में रविवार को स्व. जितेंद्र यादव स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुअ उद्घाटन मैच सीएसके स्पोर्टिंग क्लब नेवादा व स्पोर्टिंग क्लब सिरकोनी के मध्य खेला गया। जिसमें सीएसके स्पोर्टिंग क्लब नेवादा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब सरोज एवं हरि शंकर चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
पूर्व विधायक गुलाब सरोज ने कहा कि खेल से मन मस्तिष्क का विकास होता है। इस प्रकार के प्रतियोगिता से खिलाडिय़ों की प्रतिभा उजागर होती है। साथ ही अच्छे खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। बस उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। हरिशंकर चौबे ने कहा कि इस तरह के खेल का आयोजन होने से आपस में प्रेम बढ़ता है। खेल युवाओं के लिए पढ़ाई की तरह बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सीएसके स्पोर्टिंग क्लब नेवादा व स्पोर्टिंग क्लब सिरकोनी के मध्य खेला गया। जिसमे सिरकोनी ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान सिरकोनी ने निर्धारित आठ ओवर में 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते सीएसके स्पोर्टस क्लब नेवादा ने अंतिम ओवर में 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। कमेंटेटर की भूमिका रामवचन यादव और अंपायर की भूमिका अवध नारायण यादव व संदीप यादव ने किया। इस अवसर पर राजू सरोज,संदीप यादव, विकास यादव, सुमित यादव,रामवचन यादव,धर्मेंद्र ,जय हिंद ,अर्पित,व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, ग्राम प्रधान बच्चे लाल, नांहू चौरसिया, उमेश यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाफामऊ ने जंघई को आठ विकेट से हराया
मीरगंज। चौकी खुर्द के मैदान पर खेले जा रहे अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को फाफामऊ की टीम ने जंघई को आठ विकेट से हराकर अगले चक्र मे प्रवेश कर लिया।

टास जीतकर पहले जंघई की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर मे सभी विकेट खोकर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। जिसमे किशन एक छक्के की मदद से 25 रन अशोक ने चार चौक्के की मदद से 12 और सूरज ने 11 रन बनाए। फाफामऊ की तरफ से गौरव ने चार विकेट, अनिुरुद्ध ने तीन विकेट लिया। जबाब मे बल्लेबाजी करने उतरी फाफामऊ की टीम ने 9.2 ओवर मे ही दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमे रवि ने चार चौक्के की मदद से 32 रन व शनि ने तीन चौक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। जंघई की तरफ से प्रिन्स ने दो विकेट लिया। सोमवार को भदोही का मुकाबला नौपेडवा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed