{"_id":"5a5270cf4f1c1b4f198b57c6","slug":"15153524451947-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरोज हरिकेंस ने सुपरकिंग को 47 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरोज हरिकेंस ने सुपरकिंग को 47 रनों से हराया
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सीनियर्स क्रिकेट्स के तत्वावधान में रविवार से खेली जा रही शैलेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्धाटन मैच में हीरोज हरिकेंस ने दर्पण सुपरकिंग को 47 रनों से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किया।
टीडी कालेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में दर्पण सुपरकिंग के कप्तान अनिल सोनकर टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हीरोज हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 209 का विशाल स्कोर खड़ा दिया। हीरोज की तरफ से बल्लेबाजी में संजय नाबाद 100, धनंजय सिंह नाबाद 57 रन, शैलेंद्र सिंह 33 रनों का योगदान दिया। दर्पण की तरफ से गेंदबाजी अमजद खान ने 47 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी दर्पण की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। मैच का मैन ऑफ द मैन संजय यादव को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह, संजय सिंह, अलवी साहब, कमलेश सिंह, दुष्यंत सिंह, अजिताभ सिंह, अशोक शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।