{"_id":"5a51221f4f1c1b48198b549a","slug":"15152667643-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी ध्वस्त रही बीएसएनल की ब्राडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी ध्वस्त रही बीएसएनल की ब्राडबैंड सेवा
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बीएसएनएल की ब्राडबैंड और लैंड लाइन सेवा शहर में पांचवें दिन शनिवार को भी ठीक नहीं हो सकी। उमरपुर दूरभाष केंद्र से सम्बद्ध तीन सौ से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। नगर के पालिटेक्निक चौराहे के निकट केबल कटने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। केबल ठीक करने के लिए विभाग संसाधन का रोना रो रहा है। उधर मुंगराबादशाहपुर में भी सड़क निर्माण के दौरान केबल कटने से बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बाधित हो गई है। वहां भी एक सप्ताह से लोग परेशान हैं। बैंक के अलावा लोगों का निजी काम भी प्रभावित हो रहा है।
बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज उमरपुर से नगर के नईगंज, उमरपुर, रुहट्टा, पालिटेक्निक, अहमद खां मंडी, मुरादगंज, तारापुर, सुंदरपुर, बैंकर्स कालोनी समेत दर्जन भर से अधिक मोहल्लों के करीब तीन सौ उपभोक्ता संबद्ध हैं। इन इलाकों में यूूनियन बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी आफिस समेत कई गैर सरकारी संस्थानों के कार्यालय हैं जहां बीएसएनएल की ब्राडबैंड और लैंडलाइन की सेवा है। पिछले मंगलवार को पालिटेक्निक चौराहे के पास नगरपालिका द्वारा चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बीएसएनएल की मुख्य केबल कट गई। केबल कटते ही बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई। बीएसएनएल के मंडल अभियंता अमित कुमार का कहना हा कि केबल को जोडने के लिए संसाधन नहीं है। इसके लिए ऊपर के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। संसाधन उपलब्ध होते ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर के बेलवार रोड की मरम्मत के दौरान बीएसएनएल की केबल कटने से इलाके की ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवा ठप हो गई है। इससे कार्पोरेशन बैंक की सरायकेवट शाखा का भी कामकाज एक सप्ताह से ठप है। इंटरनेट का नेटवर्क फेल होने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। एक सप्ताह से बैंक के खाताधारक रोज बैंक आते हैं लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। यूनियन बैंक भीलमपुर, गोमती ग्रामीण बैंक वेलवार में भी कामगाज प्रभावित हुआ है। कारपोरेशन बैंक के शाखा प्रबंधक पिन्टू भारतीय ने बताया कि बीते शनिवार से नेटवर्क फेल हुआ है। इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से टीडीएम जौनपुर सहित दूरसंचार विभाग भारत-सरकारको किया जा चुका है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।