{"_id":"5a51221c4f1c1b0f788b715a","slug":"15152667616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोकने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोकने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी सतर्क
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। सामाजिक कार्यकर्ता व अन्ना हजारे के शिष्य जज सिंह के रेलवे को सौंपे ज्ञापन में 8 जनवरी को रेल रोकने चेतावनी दी है। इससे रेलवे महकमा चौकन्ना हो गया है। इसको विफल करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने तैयारी शुरु कर दी है। मीरगंज, बरसठी और मडियाहूं पुलिस से मदद भी मांगी है।
जंघई व जफराबाद रेलवे रूट पर जरौना से जफराबाद के बीच के स्टेशनों के प्लेटफार्म व ट्रेनों के स्टापेज सहित विभिन्न मांगों को लेकर जज सिंह आन्दोलन कर रहे है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन देकर इस आशय की जानकारी दे दी कि 8 जनवरी को विभिन्न स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रेनों को रोका जाएगा। जिसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ जंघई व जीआरपी जंघई सतर्क हो गया है। ट्रेने प्रभावित न हो इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है। जंघई आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि इस मौके पर मीरगंज, बरसठी और मडियाहूूं थानों की पुलिस की मदद ली जाएगी।