{"_id":"5a492ed74f1c1bee6a8b6e4f","slug":"151474572416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठनात्मक चुनाव का हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठनात्मक चुनाव का हुआ नामांकन
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए रविवार को नगर के टीडी इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह की देखरेख विभिन्न पदों के लिए शिक्षकों ने नामांकन किया।
अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान मंत्री सुधाकर सिंह व पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप सिंह तथा जिला मंत्री के लिए निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह व अशोक यादव ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान कोषाध्यक्ष जय किशुन यादव व रविंद्र प्रसाद मिश्र ने नामांकन किया। आगामी 5 जनवरी दिन शुक्रवार को इसी परिसर में प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव में कुल 257 विद्यालयों के 1043 शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने शिक्षकों से अपील किया कि वे मतदान में प्रतिभाग करके संगठन को और गतिशील बनाएं। इस अवसर पर नरसिंह बहादुर सिंह, डा. राकेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राम अचल यादव, चन्द्र प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।