{"_id":"5a453e234f1c1bc20a8b5472","slug":"15144874928-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण गोष्ठी आयोजित
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। क्षेत्र के सर सैयद अहमद इंटर कालेज सबरहद में गुरुवार को मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण गोष्ठी गुरुवार को आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने की अपील की गई।
उप जिलाधिकारी जेएन सचान छात्रों को मताधिकार एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त कार्यक्रम में दावे, आपत्तियों से संबंधित फार्मों के बारे में बताया। कहा कि फार्म 6 के माध्यम से मतदाता अपना नाम बढ़वा सकते हैं। फार्म 7 के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान व मरने पर अपने नाम को कटवा सकते हैं। वहीं फार्म 8 भरकर नाम को संशोधित करा सकते हैं। फार्म 8 (ए ) के आधार पर एक ही विधानसभा में एक बूथ से दूसरे में नाम जुड़वाया जा सकता है। छह दिसंबर से 31 जनवरी तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु होने वाले युवा को फार्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि फरीदुलहक़ मेमोरियल डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों का मताधिकार ही सही दिशा दिखाती है। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद व संचालन प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने किया। इस अवसर पर रिजवान खान गौरी, शिशिर कुमार यादव, मोहम्मद यासिर, अहसन अंसारी, रियाज अहमद आदि मौजूद थे।