{"_id":"5a453e1f4f1c1baa268b6666","slug":"151448748813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई से शुरू हुई रोडवेज बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई से शुरू हुई रोडवेज बस का संचालन
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन से जनपद मुख्यालय के लिए रोडवेज बस का संचालन गुरुवार को शुरू कर दिया गया। जंघई से बस संचालित होने से लोगों ने ने राहत की सांस ली।
रोडवेज का संचालन पहले मीरगंज से जिला मुख्यालय के लिए होता था। सवारी नहीं मिलने के कारण बस घाटे में चल रही थी। इसके चलते मीरगंज से बस का संचालन बंद कर दिया था। लोग बस का संचालन जंघई से कराने की मांग कर रहे थे। परिवहन विभाग ने सांसद के प्रयास से इसकी मंजूरी भी दे दी। गुरुवार को बस का संचालन जंघई रेलवे स्टेशन के पास से शुरू किया गया। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बस चालक नागेंद्र यादव व परिचालक कमलेश प्रजापति को मिठाई खिलाकर बस को रवाना किया। परिचारक कमलेश ने बताया की बस साढे छ: बजे सुबह जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव ने जंघई से बस चलाने की सराहना की है।