{"_id":"5a453e1c4f1c1b6a118ba966","slug":"15144874851-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील, ब्लॉक व बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन दुनिया के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। कांग्रेस केवल राजनैतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक जीवंत विचारधारा है जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करके जनकल्याण के लिए कार्य कर रही और आगे भी करती रहेगी। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि उन्माद व झूठ के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पं. यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, दया सागर राय, राजनाथ, आफताब अहमद, रमापति मिश्र, छोटेलाल यादव, आनंद मिश्र, देवानंद मिश्र, मंगला मिश्र, विशाल सिंह, सत्यवीर सिंह, इंद्रजीत गौतम, विजय यादव, मो. अख्तर, फैसल यासीन आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी का 133 वां स्थापना दिवस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पिलकिछा स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया ढ्ढ कार्यकर्ताओं ने वयोवृद्ध नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पंडित दया शंकर दूबे को उनके आवास पर एकत्रित हो कर उंहें अंगवस्त्रम् एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया ढ्ढ श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस भारत की आत्मा है। देश के स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई कांग्रेस पार्टी की गुलामी से मुक्ति के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी। इस मौके पर पंडित कमलाशंकर तिवारी, परवेज अहमद, बृजेश उपाध्याय, शिवशंकर तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, अखिलेश दुबे, विनय मिश्र, विकास उपाध्याय, राहुल तिवारी, आदि मौजूद रहे ढ्ढ
विज्ञापन