{"_id":"5a453e184f1c1bcd6d8b6b0a","slug":"151448748114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक परिसर में शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक परिसर में शुरू किया धरना
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसपर अंकुश लगाने और किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की। खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मामले की जांच कराने के आश्वासन पर धरना शाम चार बजे समाप्त हुआ।
धरना सभा में जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि राजापुर, परियत, बघनरी, बरेठी गांव, कूशा में मनमाने ढंग से अमीरों का पात्र गृहस्थी कार्ड बनाकर गरीबों को वंचित किया जा रहा है। गांव में कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जा रही है। उन्होंने 2011 में बनाई गई बीपीएल सूची में अपात्रों का नाम काटने, वृद्धा, विकलांग पेंशन देने, सभी ग्राम सभाओं मे शौचालय बनवाने, बघनरी गांव में ग्राम सभा की भूमि को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत, किसानों को मुफ्त बिजली देने सहित आठ सूत्री मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। शाम को चार बजे बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। इस मौके पर किसान यूनियन के अमरनाथ, शोभनाथ, नन्हे गौतम, महेश हरिजन, बबिता, चम्पा देवी, निर्मला देवी, शकुन्तला, आरती, सुलेखा, शांति देवी उपस्थित रहीं।