फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधार कराएं फीड, वरना घट जाएगी राशन कार्ड से यूनिट

आधार कराएं फीड, वरना घट जाएगी राशन कार्ड से यूनिट

Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
आधार कराएं फीड, वरना घट जाएगी राशन कार्ड से यूनिट
जौनपुर। राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर फीड होना अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता परिवारों के चालीस फीसदी सदस्यों का आधार राशन कार्ड से नहीं जुड़ सका है। ऐसे लोगों को जनवरी अंत तक का मौका दिया गया है। इस दौरान अगर इन लोगों ने आधार नहीं फीड कराया तो उनके नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे। जिले में 761996 पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं और उनके परिवार में सदस्यों की संख्या 3248773 है।
विज्ञापन

जिले में राशन कार्ड धारकों को ई-पास मशीन के जरिये खाद्यान्न वितरण किया जाना है। शहर में इस मशीन से खाद्यान्न वितरण शुरू कर दिया गया जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस मशीन से खाद्यान्न वितरण का कार्य नहीं किया जा रहा है। शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। आधार नंबर फीड नहीं होने से ई-पास मशीन की मदद से खाद्यान्न वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने राशन कार्डों में दर्ज मुखिया व उनके परिवार के सदस्यों का आधार विभाग के पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड धारक परिवार के मुखिया का आधार फीड कर लिया गया है लेकिन अभी तक उनके परिवार के सदस्यों का आधार फीड नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 761996 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें 636524 पात्र गृहस्थी और 125472 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। जबकि उनके परिवार के सदस्यों की संख्या 3248773 है। इसमें से 1949266 सदस्यों का आधार फीड हो पाया है। अभी भी 1299507 सदस्यों का आधार फीड होना बाकी है। ऐसे लोग अपना आधार कार्ड की फोटो कापी पर अपना राशन कार्ड नंबर लिखकर के संबंधित उचित दर विक्रेता एवं तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। इसके बाद उनका आधार नंबर उनके राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह राशन कार्ड पर दर्ज जिन सदस्यों का आधार फीड नहीं हुआ है, वे जनवरी के अंत तक अपना आधार फीड करा लें। ऐसा नहीं करने वाले सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटाने और उनकी यूनिट कम करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed