{"_id":"5a43ee914f1c1b96698bb82c","slug":"15144015855-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने आदि मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले अमीनों ने बुधवार को सदर तहसील के परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज उठाई। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष बदरे आलम ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए कई बार शासन से गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं की गईं। इससे अमीन परेशान है। उन्होंने सामयिक सेवाओं को जोड़ने, वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन और मोटरसाइकिल भत्ता देने, पदनाम परिवर्तन करने, प्रतिभूति की समाप्ति, वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। यह भी कहा कि राजस्व संहिता 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाई जाए। कहा कि इन मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए सदैव संघर्ष किया है। अगले कार्यक्रम के बाद हड़ताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राजस्व संग्रह अमीन संघ का पूर्ण समर्थन करेगा। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, राजबली यादव, वंशराज, साहबलाल, शिवशंकर सिंह, नंदलाल, रामचंदर, राजेश सिंह, सुबास चंद्र यादव आदि संग्रह अमीन उपस्थित रहे।